दिघवारा में चोरों ने दुकान का ताला काटा प्रयास

दिघवारा : थाना क्षेत्र के पश्चिमी ढाला के पास अवस्थित आजाद टेलकम में बीती रात अज्ञात चोरों ने मुख्य गेट का ताला काटकर चोरी का प्रयास किया. मगर ग्रामीणों के हल्ला करने पर चोर भाग खड़े हुए और चोरी की एक बड़ी घटना होते-होते टल गयी. मिली जानकारी के मुताबिक मध्य रात्रि में चोरों ने […]

दिघवारा : थाना क्षेत्र के पश्चिमी ढाला के पास अवस्थित आजाद टेलकम में बीती रात अज्ञात चोरों ने मुख्य गेट का ताला काटकर चोरी का प्रयास किया. मगर ग्रामीणों के हल्ला करने पर चोर भाग खड़े हुए और चोरी की एक बड़ी घटना होते-होते टल गयी.

मिली जानकारी के मुताबिक मध्य रात्रि में चोरों ने दुकान के सामने लगे चार तालों को काट दिया और रड काटने के क्रम में स्थानीय लोगों को इसकी भनक लग गयी तथा हल्ला करने पर चोर भाग खड़े हुए. रात में ही सूचना मिलने पर पुलिस ने दुकान के पास स्थिति का जायजा लिया. बता दें कि उक्त दुकान एनएच 19 से सटा है और पश्चिमी रेलवे ढाला के पास वाले इस दुकान में अब तक आधा दर्जन से अधिक बार चोरी की घटना हो चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >