ठंड से बाजारों में पसरा सन्नाटा सर्दी का कहर. सड़कों पर वाहनों की रफ्तार पर लगा ब्रेक

छपरा : जिले में कड़ाके की ठंड ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. आम से लेकर खास हर कोई इस हाड़ कपां देने वाली ठंड से परेशान है. सड़कें सुनी हो गयी हैं और बाजारों में चहल-पहल बहुत कम ही देखने को मिल रही है. हालांकि सोमवार को सरकारी छुट्टी थी जिससे तमाम […]

छपरा : जिले में कड़ाके की ठंड ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. आम से लेकर खास हर कोई इस हाड़ कपां देने वाली ठंड से परेशान है. सड़कें सुनी हो गयी हैं और बाजारों में चहल-पहल बहुत कम ही देखने को मिल रही है. हालांकि सोमवार को सरकारी छुट्टी थी जिससे तमाम स्कूल-कॉलेज और विभागीय कार्यालय बंद रहे,

पर इन सबके बावजूद भी बंदी के समय भी गुलजार रहने वाले बाजारों में अधिकतर समय सन्नाटा पसरा रहा. अत्यधिक ठंड के कारण लोगों ने छुट्टी के दिन घर में ही रहना मुनासिब समझा. भीषण ठंढ ने अपना असर आम जनजीवन के साथ-साथ बाजारों पर भी डाला है. शहर के साहेबगंज,सरकारी बाजार, मौना चौक तथा गुदरी में लगने वाला सब्जी बाजार में पूरा सन्नाटा रहा. आम दिनों में इन बाजारों में सुबह से ही चहल-पहल देखने को मिलती है पर कड़ाके की ठंढ के कारण बहुत कम लोग बाजारों का रुख कर रहे है.

ऐसे में सब्जी दुकानदारों के सामने भी समस्या खड़ी हो गई है. स्टॉक जमा हो जाने से सब्जी के दामों में भी काफी कमी आई है. अधिकतर लोगों का कहना है कि अभी ठंड के और ज्यादा बढ़ने की संभावना है. अगर ऐसी ही स्थिति रही तो सब्जी दुकानदारों के व्यवसाय पर काफी असर पड़ सकता है.

बंद रहे अधिकतर दुकान : भीषण ठंड के कारण शहर के मुख्य बाजारों में स्थित अधिकतर दुकान बंद ही रहे. चुकी लगन अपने अंतिम चरण में है ऐसे में दुकानदारों के लिए दुकान खोलना मजबूरी बन गयी है. इसके बावजूद भी कई दुकाने बंद ही रहीं. कपडा मार्केट तथा सर्राफ बाजार में थोड़ी चहल-पहल जरूर रही पर यहां भी अधिकतर दुकानें दिन के 12 बजे के बाद ही खुलीं.
इन बाजारों के दुकानदारों का कहना है कि अबतक नोटबंदी ने व्यवसाय को प्रभावित किया था और अब ठंड के कारण धंधा चौपट हो रहा है.
यातायात हुआ प्रभावित : जिले में अत्यधिक ठंड के कारण यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. सुबह के समय में कोहरे के कारण सड़कों पर इक्का-दुक्का वाहने ही चल रही हैं. दिन के समय में डिम डिपर और फौग लाइट के सहारे लोग यात्रा करने को विवश हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में भी रेगुलर सर्विस की बसें ससमय नहीं चलने से गांव से शहर आने वाले लोगों को काफी दिक्कत हो रही है. वहीं शहर के सरकारी तथा प्राइवेट बस स्टैंडों में भी यात्रियों की संख्या बहुत कम रह रही है.
सब्जी बाजार में नहीं दिखी चहलपहल ठंड के कारण बंद रहीं अधिकतर दुकानें
विलंबित ट्रेनें
उत्सर्ग एक्सप्रेस-2 घंटा 45 मिनट
लखनऊ बरौनी एक्सप्रेस-4 घंटा
चेन्नई-छपरा एक्सप्रेस-6 घंटा
लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस-3 घंटा 25 मिनट
ग्वालियर मेल-5 घंटा
जनसेवा एक्सप्रेस-6 घंटा
बिहार संपर्कक्रांति-3 घंटा 25 मिनट
सियालदह-बलिया एक्सप्रेस-2 घंटा 25 मिनट
टाटा-छपरा एक्प्रेस-4 घंटा
अवध असम एक्सप्रेस-3 घंटा 50 मिनट
आम्रपाली एक्सप्रेस-2 घंटा
मौर्य एक्सप्रेस -3 घंटा 40 मिनट
सद्भावना एक्सप्रेस-8 घंटा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >