पत्नी को जहर खिला कर मारा डाला, पति गिरफ्तार

दरियापुर: थाना क्षेत्र के मुजौना गांव में बीती रात अपनी पत्नी को जहर देकर पति द्वारा मार दिये जाने का मामला सामने आया है. इस घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जहर खिलाने वाले पति को मौके से गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष मो खलील ने बताया कि मुजौना गांव […]

दरियापुर: थाना क्षेत्र के मुजौना गांव में बीती रात अपनी पत्नी को जहर देकर पति द्वारा मार दिये जाने का मामला सामने आया है. इस घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जहर खिलाने वाले पति को मौके से गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष मो खलील ने बताया कि मुजौना गांव निवासी शैलेंद्र सिंह अपनी 40 वर्षीया दूसरी पत्नी को रमुना देवी को जहर खिला कर मार दिया. वह बराबर अपनी पत्नी को प्रताड़ित किया करता था.
पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है. पति शैलेंद्र सिंह को पुलिस गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. महिला का मायके इसी थाना क्षेत्र के ब्रह्मुआ गांव में है. घटना की जानकारी होते ही मृतका के पिता बनारसी सिंह ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी और बताया कि शैलेंद्र सिंह अपनी पहली पत्नी को मार दिया था. दूसरी पत्नी के रहते तीसरा विवाह कर दिल्ली में रहता था. इधर कुछ दिनों से गांव पर ही रहता था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >