अमनौर के युवक का गोपालगंज में मिला शव

अमनौर : थाना क्षेत्र के मूड़ा गांव के युवक का शव गोपालगंज जिला के मीरगंज रेलवे ट्रैक पर लावारिस हालत में मिला. उसकी पहचान अमनौर थाना क्षेत्र के मूड़ा गांव निवासी बीरेंद्र ठाकुर के पुत्र प्रियेश कुमार (25 वर्ष) के रूप में की गयी. इसकी जानकारी मीरगंज थाना पुलिस ने अमनौर पुलिस को दी, जिसके […]

अमनौर : थाना क्षेत्र के मूड़ा गांव के युवक का शव गोपालगंज जिला के मीरगंज रेलवे ट्रैक पर लावारिस हालत में मिला. उसकी पहचान अमनौर थाना क्षेत्र के मूड़ा गांव निवासी बीरेंद्र ठाकुर के पुत्र प्रियेश कुमार (25 वर्ष) के रूप में की गयी. इसकी जानकारी मीरगंज थाना पुलिस ने अमनौर पुलिस को दी, जिसके बाद अमनौर पुलिस ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी.

परिजनों ने बताया कि प्रियेश दिल्ली में एक निजी संस्थान में कार्य करता था. वह दिल्ली से छुट्टी लेकर घर आया था. कुछ दिन पहले अपनी ससुराल मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित जींगना गांव गया था. उसकी शादी जीगना गांव निवासी ओमप्रकाश सिंह की बेटी से हुई थी. उसे दो बच्चे भी हैं.

अपर थानाध्यक्ष संतोष कुमार रजक ने बताया कि शव बरामद कर मामले की तहकीकात की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >