कम होगी चौड़ाई टूटने लगा डिवाइडर तोड़ा जा रहा निर्माणाधीन डिवाइडर. व पुन: निर्माण में लगा मजदूर
छपरा (सदर) : ‘7.5 मीटर की सड़क पर एक मीटर चौड़ा डिवाइडर’ शीर्षक से 27 नवंबर को प्रभात खबर में प्रकाशित खबर के बाद नगर पर्षद प्रशासन तथा डूडा के पदाधिकारी हरकत में आये. साथ ही संबंधित संवेदक को निर्देश देकर चौड़ा बनाये जा रहे साहेबगंज चौक से मौना चौक वाली सड़क के डिवाइडर की […]
छपरा (सदर) : ‘7.5 मीटर की सड़क पर एक मीटर चौड़ा डिवाइडर’ शीर्षक से 27 नवंबर को प्रभात खबर में प्रकाशित खबर के बाद नगर पर्षद प्रशासन तथा डूडा के पदाधिकारी हरकत में आये. साथ ही संबंधित संवेदक को निर्देश देकर चौड़ा बनाये जा रहे साहेबगंज चौक से मौना चौक वाली सड़क के डिवाइडर की चौड़ाई को कम करने का निर्देश दिया. इसके बाद संवेदक द्वारा प्रधान डाकघर तथा टेलीफोन विभाग के सामने से 20 दिन पूर्व बनाये गये डिवाइडर को तोड़ कर कम चौड़ाई का डिवाइडर बनाने का काम शुरू कर दिया है.
विभाग के कार्यपालक अभियंता का कहना है कि डिवाइडर निश्चित तौर पर मानक के अनुकूल नहीं बन रहा था. बाद संज्ञान में आने के बाद तोड़कर बनाने का निर्देश दिया गया है. जिसके तहत चौड़ाई को कम करने के साथ-साथ सड़क को उंचा करने की 72 लाख 39 हजार रूपये की योजना पर काम पूरा होगा.
पूरे दिन लग रहा जाम : 7.5 मीटर चौड़ी सड़क पर टेलीफोन विभाग के आगे लगे ट्रांसफॉर्मर, विद्युत पोल, डिवाइडर से तीन मीटर की दूरी पर गाड़े गये चापाकल व उसके चबूतरा को हटाये बिना चौड़ा डिवाइडर बनाये जाने से पूरे दिन आम लोगों को इस मार्ग से आना-जाना मुश्किल हो रहा है. वहीं प्रशासनिक उदासीनता व जगह की कमी का बहाना बनाकर अर्द्धनिर्मित चौड़े डिवाइडर पर सब्जी विक्रेताओं द्वारा अपनी दुकानें सजायी जा रही है. जिससे इस मार्ग में पूरी तरह जाम का नजारा रह रहा है
व इस मार्ग से जाने वाले राहगीर नगर परिषद प्रशासन की इस योजना को लेकर कोष रहे है. नगर पर्षद प्रशासन ने शहर के सौंदर्यीकरण के मद्देनजर राज्य योजना के तहत प्राप्त राशि से 72 लाख 39 हजार रुपये की लागत से डिवाइडर तथा सड़क उंचीकरण आदि सौंदर्यीकरण कार्य कराने की योजना बनायी है. यदि सड़क ऊंचीकरण होता है
तो इस व्यवसायिक मंडी की दो दर्जन से ज्यादा दुकानों की सतह से सड़क की सतह एक फुट तक ऊंची हो जायेगी. ऐसी स्थिति में वर्षात का पानी व्यवसायियों के प्रतिष्ठान में प्रवेश कर जायेगा. जिसे लेकर स्थानीय व्यवसायी छपरा के विधायक के साथ जहां जिला पदाधिकारी से मिलकर बन रहे इतने चौड़े के बदले मोटे पाइप वाले डिवाइडर बनवाने तथा सड़क की ऊंचीकरण कार्य को रोकवाने के लिए गुहार लगाने की तैयारी में है.
वहीं इस मामले को लेकर कुछ व्यवसायी जनहित याचिका भी दायर करने की तैयारी में है.
क्या कहते हैं अधिकारी
मानक के विरूद्ध चौड़ा डिवाइडर बनाये जाने के मामले में संवेदक को अर्द्धनिर्मित डिवाइडर को पुन: तोड़ कर पतला डिवाइडर बनाने का निर्देश दिया गया है. फलत: डिवाइडर चौड़ा बन रहा था. वहीं इस सड़क को भी सौंदर्यीकरण के तहत ऊंचा करने की योजना है.
एसएस तिवारी, कार्यपालक अभियंता डूडा, सह नगर पर्षद, छपरा