आक्रोशित ग्रामीणों ने डाकघर में की तालाबंदी

डोरीगंज (छपरा) : अवतार नगर थाना क्षेत्र के नराव उप डाकघर में पैसा नहीं मिलने से आक्रोशित लोगो ने उप डाकघर में सुबह 10 बजे ताला खुलते ही फिर से तालाबंदी कर कर्मचारियों को अंदर जाने से रोक दिया और प्रदर्शन करने लगे. लोग पिछले एक सप्ताह से उप डाकघर का चक्कर लगाने के बाद […]

डोरीगंज (छपरा) : अवतार नगर थाना क्षेत्र के नराव उप डाकघर में पैसा नहीं मिलने से आक्रोशित लोगो ने उप डाकघर में सुबह 10 बजे ताला खुलते ही फिर से तालाबंदी कर कर्मचारियों को अंदर जाने से रोक दिया और प्रदर्शन करने लगे. लोग पिछले एक सप्ताह से उप डाकघर का चक्कर लगाने के बाद भी पैसा नहीं मिलने से आक्रोशित थे. इसकी सूचना उप पोस्ट मास्टर सुनील कुमार सुमन ने स्थानीय थाने को दी.
सूचना पर एसआइ परमानंद साह एवं वैदेही सिंह दल-बल के साथ पहुंच आक्रोशित लोगों को समझा-बुझा कर ताला खुलवाया. तब करीब दो घंटे बाद 12 बजे से काम काज शुरू हो सका. तालाबंदी में शामिल पेंशनधारी रामरती देवी, हकीकतपुर, श्रीकांत पाण्डेय, महावती देवी, प्रभुनाथ सिंह, किशुनदेव सिंह ने बताया की हमलोगों डाकघर का चक्कर लगाकर थक गये है. लेकिन हमें पैसा नहीं मिल पाया है.
रोज पैसा नहीं होने की बात कही जा रही है. वही खाताधारक नरांव टोला निवासी लक्षिया देवी ने बताया कि मेरे बेटे की शादी है और पैसे नही मिल रहे है. नरावं निवासी राजकुमार राय, राजेश कुमार, दिनेश सिंह, मुन्नी देवी, दिनेश राय, भुनेश्वर सिंह, धर्मबागी निवासी शीला देवी, इस बाबत उप पोस्ट मास्टर सुनिल कुमार सुमन ने बताया कि नोट बंदी के कारण नौ नवम्बर के बाद से 18 नवम्बर को दो लाख, 22 नवम्बर को दो लाख, 24 नवंबर को एक लाख रुपया कुल पांच लाख रुपया ही आया है.
उसमें इन पैसों को 6 ब्रांच कोठिया, डुमरी, झौवा, कंश दियर, मीरपुर जुअरा एवं सैदपुर में मनिऑडर एवं अन्य मद में पैसे वितरण किये गये, जिस कारण वितरण में परेशानी आ रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >