परेशानी . घने कोहरे के कारण कई ट्रेनों के परिचालन की हुई है री-शेड्यूलिंग
छपरा (सारण) : पूर्व मध्य रेलवे के छपरा-मुजफ्फरपुर रेलखंड पर सराय-हाजीपुर के बीच ट्रैक पर चल रहे कार्य की वजह से ट्रेनों का परिचालन घंटों विलंब से हो रहा है. नये स्टेशन घोसावर के पास नान इंटर लॉकिंग का कार्य कराया जा रहा है. वहीं घने कोहरे के कारण भी ट्रेनों का परिचालन विलंब से हो रहा है. पांच ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन कर दिया गया है. चार ट्रेनों के परिचालन के लिए रिशिडयुलिंग किया गया है.
और तीन ट्रेनों को रेगुलेशन कर परिचालन किया जा रहा है.
क्या कहते हैं अधिकारी
नॉन इंटरलाकिंग का कार्य चल रहा है. इस वजह से ट्रेनों का परिचालन मार्ग परिवर्तित कर और री शिडयूलिंग कर किया जा रहा है. कोहरे की वजह से ट्रेनों की गति नियंत्रित कर परिचालन किया जा रहा है.
अशोक कुमार, रेलवे जनसंपर्क अधिकारी, वाराणसी मंडल, पूर्वोत्तर रेलवे
इंटरसिटी रद्द किये जाने पर यात्रियों का हंगामा
