हत्या मामले में आरोपित की संपत्ति की हुई कुर्की

छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंकशन पर युवक की हुई हत्या मामले में फरार अभियुक्त के घर की कुर्की जब्ति शनिवार को पुलिस ने की. छपरा जंकशन राजकीय रेल थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में दाउदपुर थाना क्षेत्र के बगोईया गांव के विजय सिंह के पुत्र आशीष कुमार उर्फ राजा की संपत्ति […]

छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंकशन पर युवक की हुई हत्या मामले में फरार अभियुक्त के घर की कुर्की जब्ति शनिवार को पुलिस ने की. छपरा जंकशन राजकीय रेल थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में दाउदपुर थाना क्षेत्र के बगोईया गांव के विजय सिंह के पुत्र आशीष कुमार उर्फ राजा की संपत्ति की कुर्की जब्ति हुई.

इस दौरान कोपा थानाध्यक्ष मनीष कुमार और दाउदपुर थानाध्यक्ष अमजीत कुमार, मजिस्ट्रेट के रूप में मांझी के अंचल पदाधिकारी सिद्धनाथ सिंह काफी संख्या में पुलिस बल के जवानों के साथ मौजूद थे. रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि 16 मई 2016 को छपरा जंकशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर पानी भरने के विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी थी.

मारा गया युवक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जटुआ गांव के धीरज यादव था. हत्या के बाद से इस मामले के अभियुक्त फरार है. पिछले बार कुर्की जब्ति करने गयी पुलिस पर परिजनों ने हमला कर दिया था. इस वजह से इस बार पुलिस ने कड़े सुरक्षा प्रबंधों के साथ मजिस्ट्रेट की तैनाती में कुर्की जब्ति की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >