बैंक से पैसा निकालने जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या

सारण : जिले में अपराधियों ने दिन-दहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है. जानकारी के मुताबिक घटना जिले के दिघवारा में स्थित एक प्राइवेट बैंक के पास की है. हत्या के बाद अपराधी वहां से फरार हो गया. मृतक युवक की पहचान बडागोपाल निवासी राजीव रंजन सिंह के रुप में हुई है. […]

सारण : जिले में अपराधियों ने दिन-दहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है. जानकारी के मुताबिक घटना जिले के दिघवारा में स्थित एक प्राइवेट बैंक के पास की है. हत्या के बाद अपराधी वहां से फरार हो गया. मृतक युवक की पहचान बडागोपाल निवासी राजीव रंजन सिंह के रुप में हुई है. बताया जा रहा है कि राजीव अपने किसी परिजन को बस स्टैंड छोड़ने के अलावा बैंक से पैसा निकालने के लिये आया था. उसी दौरान घात लगाये अपराधियों ने राजीव की गोली मारकर हत्या कर दी.

दिघवारा बाजार में दिन-दहाड़े हुए इस घटना से लोगों में दहशत है. स्थानीय लोगों ने हत्या के विरोध में छपरा-पटना मार्ग को काफी देर तक जाम कर दिया. पुलिस को घटनास्थल से शव को उठाने के लिये काफी मशक्कत करनी पड़ी. वहीं दूसरी ओर घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय सांसद सिग्रीवाल ने लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया. वहीं घटना में एक और शख्स को गोली लगी है जिसे बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >