विनोद हत्याकांड अजीत ने एसपी आवास में किया सरेंडर.

सोनपुर में प्याज लदे ट्रक से 800 कार्टन विदेशी शराब जब्त सोनपुर (सारण). पुलिस ने मंगलवार को एसटीएफ की मदद से एनएच-19 पर रिमझिम लाइन होटल के पास से प्याज लदे ट्रक से 800 कार्टन विदेशी शराब बरामद की़ एसडीपीओ मो अली अंसारी ने बताया कि सूचना मिलने पर छापेमारी की गयी़ इस दौरान चालक […]

सोनपुर में प्याज लदे ट्रक से 800 कार्टन विदेशी शराब जब्त

सोनपुर (सारण). पुलिस ने मंगलवार को एसटीएफ की मदद से एनएच-19 पर रिमझिम लाइन होटल के पास से प्याज लदे ट्रक से 800 कार्टन विदेशी शराब बरामद की़ एसडीपीओ मो अली अंसारी ने बताया कि सूचना मिलने पर छापेमारी की गयी़ इस दौरान चालक ने ट्रक को लेकर भागने का प्रयास किया, पर उसे पकड़ लिया गया़ शराब के साथ सबलपुर निवासी मोहन कुमार राय सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है. सूचना थी कि सोनपुर मेले में बिक्री के लिए 12 चक्के के ट्रक से शराब आनेवाली है. ट्रक से बरामद शराब हरियाणा से लायी जा रही थी. मोहन राय की सोनपुर गोला बाजार पर मिनरल वाटर का फैक्टरी है. इसकी आड़ में अवैध शराब का धंधा कर रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >