ट्रेन हादसे में दरियापुर का छात्र घायल

दरियापुर : इंदौर-पटना एक्सप्रेस की वो भयावह और दिल दहलाने वाले मौत के मंजर के बीच दरियापुर थाना क्षेत्र के सरनारायण गांव निवासी वीरेंद्र कुमार पांडेय का 22 वर्षीय पुत्र प्रकाश उर्फ छोटू कुमार पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रकाश उर्फ छोटू कुमार पांडेय ग्वालियर में रहकर बीटेक […]

दरियापुर : इंदौर-पटना एक्सप्रेस की वो भयावह और दिल दहलाने वाले मौत के मंजर के बीच दरियापुर थाना क्षेत्र के सरनारायण गांव निवासी वीरेंद्र कुमार पांडेय का 22 वर्षीय पुत्र प्रकाश उर्फ छोटू कुमार पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रकाश उर्फ छोटू कुमार पांडेय ग्वालियर में रहकर बीटेक की पढ़ाई करता था तथा उसी ट्रेन से अपने बड़े भाई की शादी में

शामिल होने के लिए घर आ रहा था. प्रकाश के अनुसार जिस वक्त ट्रेन हादसा हुआ, उससे पहले ट्रेन के पहिया से अजीब तरह के काफी तेज आवाज निकल रही थी. इसी बीच ट्रेन में अचानक झटका लगा, उस वक्त प्रकाश टॉयलेट गया था. उसने जल्दबाजी में ट्रेन से छलांग लगा दिया. जिससे उसकी जान तो बच गयी .

पर वो गंभीर रूप से घायल हो गया.
इस घटना से प्रकाश के घर पर शादी की रौनक फीकी पर गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >