खुल्ले के अभाव में खरीदारी में परेशानी

तरैया : तरैया बाजार स्थित एसबीआइ की शाखा से विगत कई दिनों से ग्राहकों को सिर्फ 2000 के नोट निकासी के दौरान दिया जा रहा है. ग्राहकों के लिए परेशानी का कारण बना है 2000 के नोट. बाजार में व्यवसायियों के यहां चेंज की स्थिति ठीक नहीं है. एक सौ रुपये की नोट की कमी […]

तरैया : तरैया बाजार स्थित एसबीआइ की शाखा से विगत कई दिनों से ग्राहकों को सिर्फ 2000 के नोट निकासी के दौरान दिया जा रहा है. ग्राहकों के लिए परेशानी का कारण बना है 2000 के नोट. बाजार में व्यवसायियों के यहां चेंज की स्थिति ठीक नहीं है. एक सौ रुपये की नोट की कमी के कारण चेंज की भारी किल्लत है.

वही ग्राहक बैंक से निकाले गये 2000 रुपये की नोट से सामान खरीदने के लिए भटक रहे है. व्यवसायियों द्वारा सीधा सा जवाब दिया जा रहा है कि चेंज नहीं है. 500 व 1000 की नोटबंदी की परेशानी से जूझ रहे लोगों को अब 2000 की नोट बैंक से लेकर परेशान दिख रहे है. ग्राहक दुकान से सामान खरीद कर चेंज के अभाव में छोड़ दे रहे हैं. वहीं कभी-कभी ग्राहक व व्यवसायियों के बीच बहस भी देखने को मिल रही है.
नोटबंदी के बाद बाजार में व्यवसायियों में मायूसी छायी हुई है. जिनके घर शादी- विवाह है. उन पर तो और मायूसी छायी हुई है. 500 व 1000 की पुराने नोट चल नही है और 2000 के नये नोटों का चेंज नही मिल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >