पांच सितारा सुविधाओं से लैस है कॉटेज के 20 कमरे
सोनपुर : विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले मे देशी-विदेशी पर्यटको और मेलार्थियो को ठहरने के लिए पर्यटन विभाग की ओर से पांच सितारा होटल की तरह सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है.
पर्यटन विभाग की ओर से अंग्रेजी बाजार स्थित पर्यटक ग्राम मे 20 कौटेज लगाये गये है, जिनमे सारी सुविधाजनक व्यवस्था के साथ-साथ सुरक्षा की भी व्यवस्था की गयी है. पर्यटक ग्राम प्रभारी अमित प्रकाश ने बताया कि पर्यटक ग्राम मे देशी-विदेशी को भी पर्यटक ठहर सकता है. पर्यटक ग्राम मे ठहरने के लिए 13 से 20 नवंबर तक पांच हजार रुपये के अतिरिक्त टैक्स प्रतिदिन प्रति कौटेज, 21 से 27 नवंबर तक दो हजार रुपए और टैक्स तथा 28 नवंबर से मेला समाप्ति तक एक हजार रुपए के अतिरिक्त टैक्स लगेगा.
आज तक कुल 22 विदेशी पर्यटक पर्यटक ग्राम मे ठहरे जिनमे 14 ईटली के और आठ जापान के पर्यटक शामिल है. पर्यटक ग्राम मे रेस्टोरेंट की भी व्यवस्था है, जो पर्यटको के मांग के अनुसार डीस उपलब्ध कराने का काम कराता है. मेला घुमने के दौरान पर्यटको के साथ बीएमपी के जवान सुरक्षा मे रहते है. नोटबंदी का असर पर्यटको पर भी पड़ा.
लेकिन रेल पदाधिकारियो ने उसे तत्काल दूर करने का काम किया. पर्यटक ग्राम प्रभारी ने बताया कि पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक सपरिवार पर्यटक ग्राम देखने आए उनके साथ अन्य पदाधिकारी भी थे. महाप्रबंधक को देखते ही पर्यटको ने नोटबंदी के समस्या को रखने का काम किया. जिसे महाप्रबंधक के साथ में उपस्थित पदाधिकारियों ने 31 हजार रुपए बदलने का काम किया. रूपये बदले जाने पर पर्यटको ने खुशी का इजहार करते हुए सभी को धन्यवाद दिया.
