दो हजार की करेंसी मिलनी शुरू

मढ़ौरा : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से दो हजार का नया करेंसी नोट मिलना शुरू हो गया है. बुधवार संध्या नयी दो हजार के करेंसी नोट के आकार के एटीएम बॉक्स में सेटिंग कर नयी करेंसी टेक्निसियन द्बारा डाला गया और ग्राहकों को दो हजार के नोट एटीएम से मिलना शुरू हो गया. […]

मढ़ौरा : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से दो हजार का नया करेंसी नोट मिलना शुरू हो गया है. बुधवार संध्या नयी दो हजार के करेंसी नोट के आकार के एटीएम बॉक्स में सेटिंग कर नयी करेंसी टेक्निसियन द्बारा डाला गया और ग्राहकों को दो हजार के नोट एटीएम से मिलना शुरू हो गया. अब उम्मीद है की एटीएम से अधिकतम दो हजार पांच सौ के सीमा में दो हजार के नोट निकलने से बार बार सौ के जो नोट खत्म हो जाने के बाद बार-बार डालने से बैंक कर्मियों को थोड़ी राहत मिलेगी और कम से कम दो हजार के नोट ही सही लाइन लगे ग्राहकों को नोटों की कमी नहीं रहने से बीन रुपया वापस नहीं लौटना पड़ेगा.

ज्ञात हो की नोट बंदी के बाद 11 नवंबर से ही मढ़ौरा स्टेट बैंक का एटीएम ग्राहकों को सौ सौ के नोट देने शुरू कर दिया था, परंतु बैंक कर्मियों के लिये परेशानी थी की दिन में तीन से चार बार मशीन में नोट डालने पड़ रहे थे. उससे अब थोड़ी राहत मिलेगी और दो हजार के नोट जल्दी खत्म नहीं होंगे. बैंकिंग सुविधाएं तो 10 नवंबर से ही मढ़ौरा स्टेट बैंक में मिल रही है. वैसे मढ़ौरा में सभी बैंक ग्राहकों को बेहतर सुविधा के लिये प्रयासरत है. फिर भी स्टेट बैंक की सभी सुविधा का लाभ ग्राहकों को मिलने की खबर की लोगों में चर्चा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >