छपरा (कोर्ट) : विवादित वीडियो वायरल मामले में बनाये गये अभियुक्तों में 6 के विरूद्ध कोर्ट ने संज्ञान लिया है. प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी दिब्या शेखर ने वीडियो वायरल मामले में मकेर थाना में मो. मुबारक, मो. मुस्तफा मियां, मो. सईम मियां, मो. सेराज, मो. कामरान और एक किशोर के विरूद्ध संज्ञान लिया है. बुधवार को इस मामले में संज्ञान हेतु अभिलेख को प्रस्तुत किया गया. संज्ञान के विंदु पर सुनवायी करते हुए न्यायिक पदाधिकारी ने प्रथम दृष्टया मामले में सत्य बनता पाकर उपरोक्त आदेश दिया.
वीडियो वायरल मामले में छह के विरुद्ध संज्ञान
छपरा (कोर्ट) : विवादित वीडियो वायरल मामले में बनाये गये अभियुक्तों में 6 के विरूद्ध कोर्ट ने संज्ञान लिया है. प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी दिब्या शेखर ने वीडियो वायरल मामले में मकेर थाना में मो. मुबारक, मो. मुस्तफा मियां, मो. सईम मियां, मो. सेराज, मो. कामरान और एक किशोर के विरूद्ध संज्ञान लिया है. बुधवार […]

ज्ञात हो कि इस मामले के अनुसंधानकर्ता मढौरा अंचल के इंस्पेक्टर जयप्रकाश पंडित ने उपरोक्त अभियुक्तों के विरूद्ध 5 अक्तूबर 2016 को कोर्ट में आरोप पत्र समर्पित किया था तथा अन्य अभियुक्तों पर पूरक अनुसंधान जारी रखने की बात कही थी. विदित हो कि विवादित वीडियो वायरल मामले में मकेर थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता ने एक प्राथमिकी दर्ज कराते हुए मो. मुबारक एवं एक किशोर समेत अन्य को अभियुक्त बनाया था.
स्टांप के लिए समाहरणालय में अभ्यर्थियों की जुटी भीड़ भीड़आपाधापी