छपरा : पटना मुख्य सड़क मार्ग पर दरियापुर थाना क्षेत्र के पट्टीपुल के समीप बुधवार को एक सड़क दुर्घटना में ट्रक की ठोकर से एक बाइक क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं उसपर सवार दो चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गये. जिनका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दरियापुर में किया गया. घायलों की पहचान परसा थाना क्षेत्र के महम्मदपुर निवासी वसीम अंसारी 22 वर्ष, मो. रेयाज अंसारी 20 वर्ष के रूप में हुई है.
ट्रक ने बाइक में मारी ठोकर, दो लोग घायल
छपरा : पटना मुख्य सड़क मार्ग पर दरियापुर थाना क्षेत्र के पट्टीपुल के समीप बुधवार को एक सड़क दुर्घटना में ट्रक की ठोकर से एक बाइक क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं उसपर सवार दो चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गये. जिनका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दरियापुर में किया गया. घायलों की पहचान परसा थाना […]

मिली जानकारी के मुताबिक उक्त दोनों युवक मोटरसाइकिल से अपने घर से अपने संबंधियों से मिलने दिघवारा आ रहा था तभी छपरा की तरफ जा रही एक ट्रक ने पीछे से मोटरसाइकिल में ठोकर मार दी जिसमें दोनों घायल हो गये. दरियापुर पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है. जबकि ड्राइवर भागने में सफल रहा.