आरएसए का हुआ विस्तार संगठन विस्तार के बाद उपस्थित छात्र नेता.

छपरा : रवि कुमार सिंह को शोध विद्यार्थी संगठन का प्रधान सचिव बनाया गया है. श्री सिंह का मनोनयन रविवार को आयोजित आरएसए की बैठक में विवि अध्यक्ष अर्पित राज गोलू ने किया. बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए आनंद कुमार गुप्ता, मकसूद आलम व अजय कुमार को उपाध्यक्ष विकास यादव को सचिव पिंकी […]

छपरा : रवि कुमार सिंह को शोध विद्यार्थी संगठन का प्रधान सचिव बनाया गया है. श्री सिंह का मनोनयन रविवार को आयोजित आरएसए की बैठक में विवि अध्यक्ष अर्पित राज गोलू ने किया. बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए आनंद कुमार गुप्ता, मकसूद आलम व अजय कुमार को

उपाध्यक्ष विकास यादव को सचिव पिंकी कुमारी को विवि छात्रा प्रमुख एवं वेद प्रकाश कुमार को विवि प्रवक्ता नियुक्त किया गया.
पूर्व में विवि अध्यक्ष अर्पित राज ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन का लक्ष्य छात्र हित है और हम चाहते हैं कि छात्रों का अधिक से अधिक कार्य हो व उन्हें परेशानियों से बचाया जा सके. इसी मकसद के तहत कार्य को विस्तार देने एवं अधिक धारदार तरीके से आगे बढ़ाने के लिए संगठन का विस्तार कर नये साथियों को जिम्मेवारी सौंपी जा रही है. उन्होंने नवनियुक्त संगठन अधिकारियों को शुभकामना देते हुए छात्र व संगठन हित में कार्य करने की अपील की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >