दुर्घटनाग्रस्त होने से बची पवन एक्सप्रेस फाटक तोड़ ट्रैक पर पहुंचा पिकअप वैन
छपरा (सारण) : छपरा जंकशन और छपरा कचहरी स्टेशनों के बीच अप पवन एक्सप्रेस शुक्रवार की रात दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गयी. अप पवन एक्सप्रेस ट्रेन को पास कराने के लिए समपार फाटक संख्या 47 जगदम कॉलेज ढाले को बंद करते समय एक पिकअप वैन ने गेट की बूम को तोड़ दिया और रेलवे ट्रैक […]
छपरा (सारण) : छपरा जंकशन और छपरा कचहरी स्टेशनों के बीच अप पवन एक्सप्रेस शुक्रवार की रात दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गयी. अप पवन एक्सप्रेस ट्रेन को पास कराने के लिए समपार फाटक संख्या 47 जगदम कॉलेज ढाले को बंद करते समय एक पिकअप वैन ने गेट की बूम को तोड़ दिया और रेलवे ट्रैक पर आ पहुंची.
आनन-फानन में ट्रेन को छपरा कचहरी स्टेशन पर रोका गया. इसकी सूचना तत्काल रेलवे सुरक्षा बल को गेटमैन ने दी. मौके पर पहुंचे आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक डीके शर्मा तथा उप निरीक्षक ओपी मीणा ने चालक को गिरफ्तार कर लिया और पिकअप वैन को जब्त कर लिया. आरपीएफ जवानों के पहुंचने के बाद चेन गेट लगाकर ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया. इस घटना की वजह से करीब
दुर्घटनाग्रस्त होने से…
आधा घंटा तक ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा. गिरफ्तार चालक कोपा थाना क्षेत्र के कोपा गांव का मुन्ना राय बताया जाता है. गेट मैन के बयान पर आरपीएफ ने मामला दर्ज कर लिया है और चालक को जेल भेज दिया. गेट मैन ने बताया कि पिकअप के चालक की लापरवाही के कारण यह दुर्घटना हुई. अगर कुछ मिनट बाद यह होती तो, पवन एक्सप्रेस ट्रेन भी दुर्घटना का शिकार हो जाती.