डोरीगंज (छपरा) : परा-सोनपुर रेलखंड के गोल्डेनगंज स्टेशन पर भीड़ से भरे डब्बों में सवार यात्रा को मजबूर यात्रियों का गुस्सा गुरुवार को तब फूट पड़ा जब गोल्डेनगंज स्टेशन पर सोनपुर डीएमयू ट्रेन पहुंची, ट्रेन में नये यात्रियों को चढ़ने व खड़े रहने की भी जगह नहीं मिली. जिसको लेकर यात्रियों का गुस्सा एकाएक भड़क उठा और यात्री रेल प्रशासन के विरुद्ध हो हंगामा व नारे लगाते रेल इंजन के आगे आ धमके और ट्रैक को जाम कर दिया.
जिससे रेल सेवा करीब आधे घंटे के लिए बाधित हो गया. यात्रियों की मांग थी कि डीएमयू की बोगियों में कम से कम चार बोगियां और लगायी जाये जिससे भीड़ की परेशानी को एक हद तक कम किया जा सके. नौकरी पेशा व पढ़ाई के लिए स्कूल, कॉलेज जाने वाले छात्रों को आये दिन इस भीड़ के कारण भेड़-बकरियों की तरह यात्रा करनी मजबूरी बन चूकी है. जिसमें खासी फजीहत का शिकार महिला यात्रियों को होना पड़ता है.
