शराब कारोबारी गिरफ्तार

मांझी : मांझी पुलिस ने जय प्रभा सेतु के एप्रोच मोड़ के पास से एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार कारोबारी सीवान जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के बंगरा गांव निवासी उमेश सिंह का पुत्र धीरज कुमार बताया गया है. थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक ने बताया कि सूचना मिली थी कि शराब कारोबारी अंगरेजी […]

मांझी : मांझी पुलिस ने जय प्रभा सेतु के एप्रोच मोड़ के पास से एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार कारोबारी सीवान जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के बंगरा गांव निवासी उमेश सिंह का पुत्र धीरज कुमार बताया गया है. थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक ने बताया कि सूचना मिली थी कि शराब कारोबारी अंगरेजी शराब की बोतल बैग में रख कर उत्तरप्रदेश से बिहार लेकर आ रहा है. सूचना पर सेतु के एप्रोच मोड़ पर चेकिंग लगा कर जांच के दौरान उक्त कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया गया. उसके पास से शराब की सात बोतल जब्त की गयी है. इस मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >