रिविलगंज में सर्पदंश से महिला की मौत

छपरा (सारण) : जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के इनई गांव में सर्पदंश से एक महिला की मौत इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मंगलवार को हो गयी. वह अशोक कुमार प्रसाद की पत्नी 45 वर्षीय उर्मिला देवी बतायी जाती है. परिजनों ने बताया कि बाढ़ का पानी पूरे गांव में लगा हुआ है और […]

छपरा (सारण) : जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के इनई गांव में सर्पदंश से एक महिला की मौत इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मंगलवार को हो गयी. वह अशोक कुमार प्रसाद की पत्नी 45 वर्षीय उर्मिला देवी बतायी जाती है. परिजनों ने बताया कि बाढ़ का पानी पूरे गांव में लगा हुआ है और बाढ़ के पानी में आये सर्प ने उर्मिला को अपना शिकार बना लिया, जिसके बाद उपचार के लिए उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के क्रम में महिला की मौत हो गयी. बाढ़ के कारण जिले में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ गयी है. बाढ़ के दौरान सर्पदंश के कारण अबतक एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >