मिठाई की दुकान में घुसी कार

शेड व चूल्हा तोड़ते गाड़ी दुकान में घुसी, दुकानदार व कारीगर बाल-बाल बचे तरैया : थाना क्षेत्र के पचौड़र बाजार स्थित सोनू मिष्टान भंडार में सोमवार रात्रि एक अनियंत्रित कार सीधे दुकान में घुस गयी. मिली जानकारी के अनुसार रात्रि लगभग 8 बजे दुकानदार दुकान समेट कर मिठाई बनाने जा रहे थे कि तरैया की […]

शेड व चूल्हा तोड़ते गाड़ी दुकान में घुसी, दुकानदार व कारीगर बाल-बाल बचे

तरैया : थाना क्षेत्र के पचौड़र बाजार स्थित सोनू मिष्टान भंडार में सोमवार रात्रि एक अनियंत्रित कार सीधे दुकान में घुस गयी. मिली जानकारी के अनुसार रात्रि लगभग 8 बजे दुकानदार दुकान समेट कर मिठाई बनाने जा रहे थे कि तरैया की तरफ से तेज गति से आ रही एक वैगनार कार ने जलते चूल्हा व शेड को तोड़ते हुए दुकान में सीधे जा घुसी. जिसमें दुकानदार बेनी साह समेत कारीगर व मजदूर बाल-बाल बच गये . चालक व सवार अमनौर के खोरी पाकड़ जा रहे थे. घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गयी .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >