बाढ़ के पानी में डूबने से युवक की हुई मौत

दिघवारा : अवतार नगर थाना क्षेत्र के छोट झौवां गांव में रविवार को बाढ़ के पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान उक्त गांव के रामानुज राय का 18 वर्षीय पुत्र सुमन कुमार के रूप में हुई है. मिली जानकारी के मुताबिक सुमन रविवार की सुबह अपने मवेशियों का […]

दिघवारा : अवतार नगर थाना क्षेत्र के छोट झौवां गांव में रविवार को बाढ़ के पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान उक्त गांव के रामानुज राय का 18 वर्षीय पुत्र सुमन कुमार के रूप में हुई है. मिली जानकारी के मुताबिक सुमन रविवार की सुबह अपने मवेशियों का चारा लाने गया था और लौटने के क्रम में अनियंत्रित होकर गहरे पानी में चला गया. बाद में ग्रामीणों द्वारा उक्त युवक को अचेतावस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिघवारा लाया गया. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक दो भाइयों व तीन बहनों में सबसे बड़ा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >