लंबे समय से फरार अपराधी को जीआरपी ने धर दबोचा

छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंकशन राजकीय रेल पुलिस ने लंबे समय से फरार पिता-पुत्र अपराधियों को शनिवार की रात धर दबोचा. रेल थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी तथा एकमा थानाध्यक्ष नीरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने एकमा बाजार में छापेमारी कर दो अपराधियों को उनके घर से गिरफ्तार किया. पकड़े गये अपराधी […]

छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंकशन राजकीय रेल पुलिस ने लंबे समय से फरार पिता-पुत्र अपराधियों को शनिवार की रात धर दबोचा. रेल थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी तथा एकमा थानाध्यक्ष नीरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने एकमा बाजार में छापेमारी कर दो अपराधियों को उनके घर से गिरफ्तार किया. पकड़े गये अपराधी देव नारायण प्रसाद तथा उसके पुत्र संदीप कुमार के पास से लूट की एक मोबाइल तथा एक सीम कार्ड भी पुलिस ने बरामद की है.

छापेमारी के दौरान अपराधियों ने लूट के आभूषण को घर के बगल में स्थित गड्ढे में स्थित जमा पानी के अंदर फेंक दिया. जिसे अभी तक बरामद नहीं किया जा सका है. दोनों की गिरफ्तारी को रेल पुलिस काफी महत्वपूर्ण बता रही है. पकड़े गये अपराधियों से रेलवे पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे है. इस गिरोह में दाउदपुर के दीपक कुमार, तेनुआ के वरुण राय तथा टेकनिवास के ब्रजेश राय शामिल है. रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि 13 जुलाई 2016 को महेंद्र नाथ के गोरखपुर जाते समय अरविंद कुमार नामक यात्री का ट्रॉली बैग अपराधियों ने गायब कर दिया था. जिसमें आभूषण, मोबाइल, नकद तथा वस्त्र आदि था. मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर रख कर ट्रेस किया गया जिसके आधार पर दोनों की गिरफ्तारी हुई है. उन्होंने बताया कि देव नारायण प्रसाद तथा उसका पुत्र इस गिरोह के मुख्य सरगना है.

गिरोह के सरगना हैं पकड़े गये अपराधी पिता-पुत्र

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >