उपभोक्ताओं ने धेनुकी पावर सब स्टेशन में जड़ा ताला

कनीय अभियंता का घेराव करते ग्रामीण. पानापुर : अनियमित विद्युत आपूर्ति के खिलाफ रविवार को उपभोक्ताओं का गुस्सा फुट पड़ा. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से सैकड़ों उपभोक्ताओं ने रविवार की सुबह धेनुकी गांव स्थित पावर सब स्टेशन पहुंचे एवं मौके पर उपस्थित कर्मचारियों को बाहर निकाल कर ताला जड़ दिया. इससे पूरे प्रखंड में […]

कनीय अभियंता का घेराव करते ग्रामीण.

पानापुर : अनियमित विद्युत आपूर्ति के खिलाफ रविवार को उपभोक्ताओं का गुस्सा फुट पड़ा. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से सैकड़ों उपभोक्ताओं ने रविवार की सुबह धेनुकी गांव स्थित पावर सब स्टेशन पहुंचे एवं मौके पर उपस्थित कर्मचारियों को बाहर निकाल कर ताला जड़ दिया. इससे पूरे प्रखंड में विद्युत सेवा ठप हो गयी. नाराज उपभोक्ता विद्युत एसडीओ एवं जेई को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे. उपभोक्ताओं का कहना था कि जब तक धेनुकी पावर सब स्टेशन को सीधे चैनपुर पावर ग्रिड से जोड़ने का आश्वासन पदाधिकारी नहीं देते है, तब तक विद्युत आपूर्ति ठप रखा जायेगा .
नहीं पहुंचा कोई पदाधिकारी : विद्युत सेवा ठप होने के लगभग सात घंटे के बाद तक भी कोई पदाधिकारी पावर सब स्टेशन नहीं पहुंचे. उपभोक्ताओं के आक्रोश को देखते हुए एसडीओ एवं जेई भी यहां आने की हिम्मत नहीं जुटा सके. एसडीओ ने विभिन्न जनप्रतिनिधियों के माध्यम से विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की काफी कोशिश की. लेकिन उपभोक्ता कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे. नाराज
उपभोक्ताओं का कहना था कि बार-बार के आश्वासनों से हमलोग तंग आ चुके है.
क्या है समस्या
धेनुकी पावर सब स्टेशन को विद्युत आपूर्ति चैनपुर पावर ग्रिड से सीधे न होकर वाया मशरक के द्वारा होता है .मशरक पावर सब स्टेशन से ही पानापुर,बनियापुर और लहलादपुर प्रखंडों में बिजली सप्लाई होती है .शाम होते ही मशरक पावर सब स्टेशन के कर्मियों द्वारा कम मेगावाट का बहाना बनाकर पानापुर सहित अन्य प्रखंडों में विद्युत सप्लाई बंद कर दी जाती है. इसी कारण उपभोक्ता धेनुकी सब स्टेशन को सीधे चैनपुर पावर ग्रिड से जोड़ने की मांग कर रहे है .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >