पिकअप की चपेट में आने से बच्ची की जान गयी

सोनपुर : स्थानीय थाना क्षेत्र के एनएच 19 सोनपुर-छपरा मुख्य मार्ग पर भिन्निक टोला के पास तेज रफ्तार से जा रही पिकअप की चपेट मे आने से दस वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी. पिकअप वाहन का रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि घटना भिन्निक टोला के पास की है […]

सोनपुर : स्थानीय थाना क्षेत्र के एनएच 19 सोनपुर-छपरा मुख्य मार्ग पर भिन्निक टोला के पास तेज रफ्तार से जा रही पिकअप की चपेट मे आने से दस वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी.
पिकअप वाहन का रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि घटना भिन्निक टोला के पास की है और बच्ची का शव गोविन्दचक के पास मिला. घटनास्थल पर उपस्थित लोगों का कहना है कि मृतक बच्ची बाढ़ राहत शिविर मे खाना खाने जा रही थी कि हाजीपुर की ओर से आ रही पिकअप बच्ची को ठोकर मार दिया और बच्ची पिकअप वाहन के साथ घसिटते हुए गोविन्दचक चक तक चली गयी. कुछ लोग वाहन का पीछा किया और नयागांव के पास वाहन को चालक सहित पकड़ लिया. वाहन चालक के हल्ला करने के बाद लोगों की भीड़ जुट गयी.
साथ ही नयागांव थाना पुलिस ने भी पहुंच कर पीछा कर रहे युवक को पकड़ लिया. इसी बीच मौके का फायदा उठाकर वाहन चालक फरार हो गया. पिकअप वाहन को पुलिस ने जब्त कर लिया है. मृतक बच्ची का नाम ज्योति कुमारी है जो कृषि फार्म निवासी रमेश राय की पुत्री बतायी जाती है. घटना की सूचना मिलते ही भिन्निक टोला के पास ग्रामीणों ने सोनपुर-छपरा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. यातायात लगभग एक घंटे तक ठप रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >