रिविलगंज : ऐतिहासिक महावीरी मेले से संदर्भित मूर्तियों की स्थापना की शुरुआत मंगलवार की रात से कर दी गयी है. इसी क्रम मे रिविलगंज बाजार स्थित आखारा न o-1 के हनुमान जी की विशाल प्रतिमा बनाने का कार्य स्थापना के बाद शुरू कर दिया गया है. सन 1932 से शुरू इस परम्परा को ग्रामीण खूब उत्साह से मनाते है.
मंगलवार की शाम जब वेद-वेदांग विद्यालय के बटुको द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार से हनुमानजी के प्रतिमा निर्माण के लिए कलश स्थापना की गयी. पूजा समिति के अध्यक्ष गुंजन अवस्थी ने बताया की महावीरी मेले को इस बार पहले से भव्य रुप मे मनाया जायेगा. मन्नत पूरे होने की खुशी मे मूर्ति बनवाने वाले लोगो को सालो साल इंतजार करना परता है. अभी तक श्रधालुओं ने 2032 तक की मूर्तियों की बूकिंग कर ली है. मूर्तिकार संजय पटेल सहित समिति के कई सदस्य व ग्रामीण मौजूद थे.
बताते चले कि हनुमान जी के ननिहाल के रूप में प्रसिद्ध गौतम स्थान का इलाका भगवान हनुमान की पुजा अर्चना के लिए उत्तर बिहार में प्रसिद्ध है. मेले के समय काफी संख्या में बाहर के श्रद्धालु पहुंचकर पूजा अर्चना करते है और मनौती मांगते है. जिसके पूरा होने पर श्रद्धालु प्रतिमा का निर्माण कराकर पुजा करते है.
