बनियापुर : लूट, ठगी एवं छिनतई के अन्तरजिला गिरोह के मास्टरमाइंड अपने गिरोह के आधा दर्जन सदस्यों के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ गया. गिरफ्तार अपराधियों ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र के कई घटनाओं में अपनी संलिप्ता स्वीकार की है. गिरफ्तार अपराधियों से कई महत्वपूर्ण सुराग मिले है. थानाध्यक्ष ज्वाला सिंह ने बताया कि सोमवार की ध्तत्री गल्ला व्यवसायी से लूट के प्रयास के अनुसंधान में सूचना मिली की घटना को अंजाम देने मे थाना क्षेत्र के मझौली निवासी मोतीचंद गिरोह का हाथ है. सूचना पर थानाध्यक्ष ने मोतीचंद को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया,
जो गिरोह का सरगाना एवं मास्टरमाइंड निकला. गिरफ्तार सरगाना के निशानदेही पर गिरोह के अन्य सदस्य को थाना क्षेत्र के अमांव से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अन्य सदस्यों में अमांव गांव निवासी दीपक प्रसाद, प्रदीप प्रसाद एवं मुकेश प्रसाद है. वही दो अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. गिरफ्तार अपराधी ने बताया कि उनका गिरोह सुनसान जगहो पर राहगीर से लुट, बाइक लूट,
बैंक से पैसे ले कर जा रहे लोगों से ठगी एवं छिनतई करता है. एकमा थाना क्षेत्र के छित्रवलिया मे दिन दहाड़े हुई ग्रामीण बैंक मे लूट की घटना को अंजाम देने मे गिरोह ने अपनी संलिप्ता स्वीकारी है. गिरफ्तार अपराधियों ने थाना क्षेत्र के पैगम्बरपुर मे बाइक लूट, कोपा मे पल्सर बाइक की लूट, जनता बजार मे 15 हजार नगद सहित मोबाइल लूट, थाना क्षेत्र के बहियारा चंवर से बाइक लूट सहित एक दर्जन से ज्यादा घटनाओं में अपनी संलिप्ता स्वीकार की है. गिरोह के सभी सदस्य 20 वर्ष के उम्र के हैं. सभी अपराधी पहली बार पुलिस की गिरफ्त मे आये हैं.
