30 अगस्त तक पूरा कर लें अभियान का लक्ष्य

समीक्षा बैठक में उपस्थित मंजीत, शैलेंद्र व अन्य. तरैया व पानापुर में जदयू के सदस्यता अभियान की हुई समीक्षा तरैया : प्रखंड के वाईडीबीएस कॉलेज तरैया के परिसर में बुधवार को जदयू कार्यकर्ताओं की एक समीक्षात्मक बैठक हुई. सदस्यता अभियान की समीक्षात्मक बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मनौवर हुसैन ने किया. पूर्व विधायक व सारण […]

समीक्षा बैठक में उपस्थित मंजीत, शैलेंद्र व अन्य.

तरैया व पानापुर में जदयू के सदस्यता अभियान की हुई समीक्षा
तरैया : प्रखंड के वाईडीबीएस कॉलेज तरैया के परिसर में बुधवार को जदयू कार्यकर्ताओं की एक समीक्षात्मक बैठक हुई. सदस्यता अभियान की समीक्षात्मक बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मनौवर हुसैन ने किया. पूर्व विधायक व सारण जिला जदयू के संगठन प्रभारी मंजीत सिंह ने कार्यकताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अबतक 50 हजार सदस्य व 20 हजार क्रियाशील बनाये जा चुके है तथा 30 अगस्त तक सदस्यता अभियान को पूरा कर देना है. जदयू कार्यकर्ताओं से एक बार और जोश-खरोस के साथ लगकर सदस्यता अभियान को सफल बनाने का निर्णय लिया गया.
बैठक में जदयू के वरीय नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता हर लोगों से राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे विकासात्मक कार्यो की जानकारी दे. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन का आधार होते है. जिलाध्यक्ष तपेश्वर सिंह,उपाध्यक्ष जय प्रकाश कुशवाहा, तरैया संगठन प्रभारी सत्येन्द्र साहनी, जिला प्रवक्ता सत्य प्रकाश यादव,पानापुर अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह,पूर्व अध्यक्ष राज कुमार सिंह,तरैया मुखिया प्रतिनिधि विनोद मांझी समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.
पानापुर संवाददाता के अनुसार जदयू के सदस्यता अभियान की समीक्षा करने पानापुर पहुंचे जिला संगठन प्रभारी मंजीत सिंह एवं जदयू के वरीय नेता शैलेन्द्र प्रताप ने पानापुर बाजार में हरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जबकि धेनुकी बाजार पर शम्भुनाथ की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मंजीत सिंह ने कहा कि पानापुर प्रखंड में लक्ष्य से कही अधिक लोगो ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की है. शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि लोगो में नितीश कुमार के प्रति विश्वास बढ़ा है. इसी कारण लोग जदयू की सदस्यता ग्रहण में विशेष रूचि ले रहे है .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >