रास्ता बंद होने के कारण हो रही परेशानी

सोनपुर : प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में बाढ़ पीड़ितों को विभिन्न समस्याओं का सामना लोगों को करना पड़ रहा है. सोनपुर-छपरा मुख्य मार्ग पर नयागांव के पास सड़क पर पानी होने के कारण यातायात व्यवस्था अवरुद्ध हो गया है. जिसके कारण लोगो को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वही घर […]

सोनपुर : प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में बाढ़ पीड़ितों को विभिन्न समस्याओं का सामना लोगों को करना पड़ रहा है. सोनपुर-छपरा मुख्य मार्ग पर नयागांव के पास सड़क पर पानी होने के कारण यातायात व्यवस्था अवरुद्ध हो गया है. जिसके कारण लोगो को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

वही घर में बाढ़ के पानी होने के कारण खाना बनाने में काफी परेशानी हो रही है. अंचल अधिकारी के द्वारा सिर्फ राहत शिविर में रहने वाले लोगो का हाल समाचार पूछा जा रहा है. लेकिन जो लोग अपने घर पर रह गये है, उनके बारे में प्रशासन के किसी भी लोगो को फुरसत नहीं है कि हाल समाचार पूछा जा सके. गांव में रहने वाले लोग किसी तरह अपना जीवन बसर करने को मजबूर है. स्थानीय विधायक डॉ रामानुज प्रसाद ने सरकार से अविलंब बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री पहुंचाने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >