पानी में बह गयी आमी मंदिर जाने वाली सड़क

दिघवारा : गंगा नदी के तेज बहाव ने आमी कर्मवारी पट्टी में बना बांध तोड़ दिया. इससे आमी मंदिर जाने वाला आठ फीट सड़क बह गयी. वहीं आमी के निचले इलाकों में तेजी से पानी प्रवेश करने के साथ नगर पंचायत का निचला इलाका भी डूब गया और हजारों लोग पानी से प्रभावित हुए. पानी […]

दिघवारा : गंगा नदी के तेज बहाव ने आमी कर्मवारी पट्टी में बना बांध तोड़ दिया. इससे आमी मंदिर जाने वाला आठ फीट सड़क बह गयी. वहीं आमी के निचले इलाकों में तेजी से पानी प्रवेश करने के साथ नगर पंचायत का निचला इलाका भी डूब गया और हजारों लोग पानी से प्रभावित हुए. पानी के तेजी से घुसने के कारण प्रखंड के आसपास का खेत पानी में डूब गया और मक्के की फसल बरबाद हो गयी. लक्ष्मण जनक डिग्री कॉलेज के साथ प्रखंड मुख्यालय परिसर में भी कई कमरों में पानी घुस गया. बांध के टूटने से निचले इलाकों में पानी प्रवेश करने का सिलसिला जारी है और मटिहान चंवर में पानी तेजी से प्रवेश कर रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >