तेज बहाव में डूबा युवक

डोरीगंज (छपरा) : अवतारनगर थाना क्षेत्र के मीरपुर जुअरा निवासी नेमचन्द राम का 15 वर्षीय भांजा गणेश राम की बाढ़ की तेज बहाव मे आकर डूबने से मौत हो गयी. वह सोमवार की सुबह धनौरा बाजार गया. जहां से वापसी के क्रम मे डुमरी जुअरा स्टेशन के नीचे सड़क पार करने के दौरान पानी की […]

डोरीगंज (छपरा) : अवतारनगर थाना क्षेत्र के मीरपुर जुअरा निवासी नेमचन्द राम का 15 वर्षीय भांजा गणेश राम की बाढ़ की तेज बहाव मे आकर डूबने से मौत हो गयी. वह सोमवार की सुबह धनौरा बाजार गया. जहां से वापसी के क्रम मे डुमरी जुअरा स्टेशन के नीचे सड़क पार करने के दौरान पानी की तेज बहाव की चपेट में आकर गहरी खाई मे डूब गया. जिससे उसकी मौत हो गयी. स्थानीय लोगो के अनुसार युवक ननिहाल मे रहकर पढ़ाई करता था. जिसकी लाश सात घंटे बाद घटनास्थल एक किलो मीटर दूर कोठेया गांव के पास बरामद हुई. घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >