सम्मानित हो खिले छात्र छात्राओं के चेहरे

प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह प्रतिभा सम्मान समारोह का शुभारंभ करते अतिथि. छपरा : जिले के छात्र-छात्राओं के चेहरे उस समय खिल उठे जब डीएम, एसपी व अन्य अतिथियों ने उन्हें मंच से सम्मानित किया. मौका था प्रभात खबर के प्रतिभा सम्मान समारोह का. शहर के चंद्रावती ऑडिटोरियम में आयोजित सम्मान समारोह में जिले के […]

प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह

प्रतिभा सम्मान समारोह का शुभारंभ करते अतिथि.
छपरा : जिले के छात्र-छात्राओं के चेहरे उस समय खिल उठे जब डीएम, एसपी व अन्य अतिथियों ने उन्हें मंच से सम्मानित किया. मौका था प्रभात खबर के प्रतिभा सम्मान समारोह का. शहर के चंद्रावती ऑडिटोरियम में आयोजित सम्मान समारोह में जिले के दो सौ छात्र-छात्राओं को बिहार बोर्ड व सीबीएसइ के दसवीं व बारहवीं में विद्यालयों में टॉप करने पर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए डीएम दीपक आनंद ने प्रभात खबर की सराहना करते हुए छात्रों को जीवन के
सम्मानित हो खिले छात्र-छात्राओं…
उच्च शिखर तक पहुंचने के टिप्स दिये. उन्होंने गीता के श्लोक के माध्यम से अधिष्ठानकर्ता, कारण, चेष्ठा व दैव की महत्ता को रेखांकित किया. उन्होंने सफलता के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा देते हुए असफलता को सफलता की सीढ़ी के तौर पर इस्तेमाल करने की अपील की. मौके पर उपस्थित एसपी पंकज कुमार राज ने छात्रों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि ईमानदारी से की गयी मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता. उन्होंने प्रभात खबर के जन सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम में सक्रिय होने पर सराहना की. मौके पर सीपीएस के हरेंद्र सिंह, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के रामदयाल शर्मा, डीपीएस के मो जफर अहमद, संजीवनी नर्सिंग होम के डॉ अनिल कुमार, मुखिया संगम बाबा आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >