दिव्यांगों को कृत्रिम अंग देने के लिए लगेंगे शिविर

छपरा : स्थानीय सांसद सह केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजीव प्रताप रूडी के प्रयास से जिले के दिव्यांगों के बीच कृत्रिम अंगों के नि:शुल्क वितरण के लिए 19 अगस्त से 24 अगस्त तक तीन चरणों में सात शिविरों का आयोजन किया जायेगा. केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय व भारतीय कृत्रिम […]

छपरा : स्थानीय सांसद सह केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजीव प्रताप रूडी के प्रयास से जिले के दिव्यांगों के बीच कृत्रिम अंगों के नि:शुल्क वितरण के लिए 19 अगस्त से 24 अगस्त तक तीन चरणों में सात शिविरों का आयोजन किया जायेगा. केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय व भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम द्वारा रूडी के प्रयास व जिला प्रशासन के सहयोग से जिले में इन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है.

शिविर में दिव्यांगो को प्रशिक्षण भी नि:शुल्क प्रदान किया जायेगा. रूडी के प्रतिनिधि धनंजय तिवारी तथा इंजीनियर सत्येंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम चरण में 19 व 20 अगस्त को जिले के छपरा, मढ़ौरा व सोनपुर अनुमंडल में शिविर लगाया जायेगा. 21 व 22 अगस्त को अमनौर, मशरक, व गड़खा तथा अंतिम चरण में 23 व 24 अगस्त को एकमा में शिविर आयोजित किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >