आपत्तिजनक फोटो व विडियो वायरल कांड : छपरा के गुनहगार ने मुंबई में किया सरेंडर

छपरा (सदर) : सारण में शरारती वीडियो वायरल कर कई जिलों में विरोध की आग भड़काने वाले मुबारक हुसैन उर्फ सिपाही ने बुधवार को मुंबई के कल्याण थाने में सरेंडर कर दिया. इसकी सूचना मिलते ही एसपी पंकज कुमार राज ने एक सब इंस्पेक्टर को विमान से मुंबई भेज दिया. अब उसे रिमांड पर लेकर […]

छपरा (सदर) : सारण में शरारती वीडियो वायरल कर कई जिलों में विरोध की आग भड़काने वाले मुबारक हुसैन उर्फ सिपाही ने बुधवार को मुंबई के कल्याण थाने में सरेंडर कर दिया. इसकी सूचना मिलते ही एसपी पंकज कुमार राज ने एक सब इंस्पेक्टर को विमान से मुंबई भेज दिया. अब उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी की जा रही है.
शुक्रवार काे मकेर में एक शरारती वीडियो पर बवाल शुरू हाे गया था. इसे वायरल करने का आरोप दक्षिण टोला निवासी मुबारक हुसैन उर्फ सिपाही लगा था, जिसके बाद से ही पुलिस उसे खोज रही थी. सोमवार को पुलिस की एक टीम उसे खोजने बेंगलुरू भी गयी, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >