छपरा के गुनहगार ने मुंबई में किया सरेंडर

वीिडयो वायरल. कई िदनों तक सारण में हुआ था उपद्रव छपरा (सदर) : सारण में शरारती वीडियो वायरल कर कई जिलों में विरोध की आग भड़काने वाले मुबारक हुसैन उर्फ सिपाही ने बुधवार को मुंबई के कल्याण थाने में सरेंडर कर दिया. मुबारक के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही एसपी पंकज कुमार राज ने […]

वीिडयो वायरल. कई िदनों तक सारण में हुआ था उपद्रव

छपरा (सदर) : सारण में शरारती वीडियो वायरल कर कई जिलों में विरोध की आग भड़काने वाले मुबारक हुसैन उर्फ सिपाही ने बुधवार को मुंबई के कल्याण थाने में सरेंडर कर दिया. मुबारक के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही एसपी पंकज कुमार राज ने एक सब इंस्पेक्टर को विमान से मुंबई भेज दिया. अब उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी की जा रही है. गत शुक्रवार काे मकेर में एक शरारती वीडियो पर बवाल शुरू हाे गया था. इसे वायरल करने का आरोप दक्षिण टोला निवासी मुबारक हुसैन उर्फ सिपाही पुत्र सदिक हुसैन पर लगा था, जिसके बाद से ही पुलिस उसे खोज रही थी.
सोमवार को पुलिस की एक टीम उसे खोजने बेंगलुरू भी गयी, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी थी. सारण के डीएम दीपक आनंद और एसपी पंकज कुमार राज ने संवाददाता सम्मेलन में मुबारक के सरेंडर करने की पुष्टि की. उन्होंने कहा कि मुबारक को जल्द ही रिमांड पर लिया जायेगा.
इंटरनेट सेवाएं बहाल : जिले में माहौल शांत होने के कारण बुधवार की देर शाम से इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गयीं. हालांिक डीएम व एसपी ने कहा कि इंटरनेट के संचालकों की गतिविधियों पर प्रशासन की पूरी नजर रहेगी. अगर कोई आपत्तिजनक तसवीर, वीडियो, आडियो या कोई लिखित मजमून भेजता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. सुरक्षा के मद्देनजर अभी आइटीबीपी रैफ तथा बीएमपी आदि के जवान तैनात रहेंगे.
भाईचारा बनाएं रखें : डीएम दीपक आनंद ने बताया िक मुबारक ने सरेंडर कर दिया है, उसे रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ करेगी. मेरी अपील है कि लोग आपसी भाईचारा बनाएं रखें. अभी आइटीबीपी रैफ, बीएमपी आदि के जवान तैनात रहेंगे. अगर शांति-व्यवस्था बनी रही, तो दो दिन बाद निषेधाज्ञा समाप्त करने पर विचार किया जायेगा.
सात हजार से अधिक पर मुकदमा, करोड़ों का नुकसान
संवाददाता सम्मेलन में जानकारी देते सारण के डीएम व एसपी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >