छपरा : एसपी ने बताया कि सोमवार की रात को 17 और उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है तथा मांझी, रिविलगंज, दाउदपुर में एक-एक प्राथमिकियां भी दर्ज की गयी है. रिविलगंज में 12, दाउदपुर व एकमा में दो-दो, नगर थाने में एक गिरफ्तारी हुई है. चेफुल गांव में हुई घटना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है, जिसमें नौ नामजद, 35 अज्ञात आरोपित है.
एकमा संवाददाता के अनुसार पुलिस ने एकमा गांव के मंटू चौहान और पिंटू चौहान को गिरफ्तार कर लिया. लोगों का कहना है कि वैसे लोगों को भी तोड़-फोड़ का आरोपी बनाया गया है जो घटना के दिन देवघर में जलाभिषेक करने गये थे. इस संबंध में लोगों ने बताया कि पुलिस को इसकी जानकारी दे दिया गया है.
