चाकू मार रुपये व मोबाइल छीने

परसा : डेरनी थाने के सिड़किया ठेकही पुल के समीप 25 वर्षीय एक युवक हाकिम कुमार को चार की संख्या में रहे नकाबपोश अपराधियों ने चाकू से वार कर बुरी तरह घायल कर दिया तथा 20 हजार रुपये नकद और दो मोबाइल छीन कर फरार हो गये. घायल का उपचार परसा स्वास्थ्य केंद्र में किया […]

परसा : डेरनी थाने के सिड़किया ठेकही पुल के समीप 25 वर्षीय एक युवक हाकिम कुमार को चार की संख्या में रहे नकाबपोश अपराधियों ने चाकू से वार कर बुरी तरह घायल कर दिया तथा 20 हजार रुपये नकद और दो मोबाइल छीन कर फरार हो गये. घायल का उपचार परसा स्वास्थ्य केंद्र में किया गया, जहां से बेहतर उपचार के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. घायल युवक परसा थाने के चांदपुरा गांव निवासी जयराम महतो का पुत्र बताया जाता है. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि सुतिहार बाजार से अपनी कबाड़ी की दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहा था. इसी बीच पहले से घात लगाये बैठे अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >