छपरा में बनी रही शांति, 21 को किया गया गिरफ्तार

सारण :दो समुदायों के बीच विवाद के बाद छपरा में सुरक्षा के चाक-चौबंद सुरक्षा इंतजाम किये गये हैं. रविवार को जिले में छिटपुट घटनाओं को छोड़ कोई अप्रिय घटना नहीं हुई. सुरक्षा के मद्देनजर 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी सूचना में कहा गया है कि जिले में सुरक्षा के […]

सारण :दो समुदायों के बीच विवाद के बाद छपरा में सुरक्षा के चाक-चौबंद सुरक्षा इंतजाम किये गये हैं. रविवार को जिले में छिटपुट घटनाओं को छोड़ कोई अप्रिय घटना नहीं हुई. सुरक्षा के मद्देनजर 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी सूचना में कहा गया है कि जिले में सुरक्षा के सख्त इंतजाम किये गये हैं.
स्थिति पर नजर रखने और सुरक्षा के इंतजाम के लिए एडीजी विधि व्यवस्था व आइजी कैंप कर रहे हैं. जोनल आइजी, मुजफ्फरपुर, डीआइजी, सारण के साथ-साथ स्थानीय डीएम और एसपी लगातार निगरानी कर रहे हैं. रैपीड एक्शन फोर्स, आइटीबीपी और बीएम के जवानों को तैनात कर दिया गया है.
पुलिस मुख्यालय ने दावा किया है कि पूरे जिले में सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किये गये हैं. पर्याप्त सुरक्षा बलों को रिजर्व में भी रखा गया है. विदित हो कि दो समुदायों के बीच विवाद के कारण छपरा में विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो गयी. जिले में कई जगहों पर उपद्रव की घटना के बाद प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम कर उपद्रवियों पर कार्रवाई शुरू की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >