वसूली करते दो एएनएम पकड़ायीं

राज्य स्वास्थ्य समिति की टीम ने पकड़ा छपरा (सारण) : सदर अस्पताल के प्रसव कक्ष में मरीजों से नाजायज राशि की वसूली करते हुए दो कर्मियों को राज्य स्तरीय टीम ने पकड़ लिया और दोनों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया है. राज्य स्वास्थ्य समिति के प्रशासनिक पदाधिकारी ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. […]

राज्य स्वास्थ्य समिति की टीम ने पकड़ा

छपरा (सारण) : सदर अस्पताल के प्रसव कक्ष में मरीजों से नाजायज राशि की वसूली करते हुए दो कर्मियों को राज्य स्तरीय टीम ने पकड़ लिया और दोनों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया है. राज्य स्वास्थ्य समिति के प्रशासनिक पदाधिकारी ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया.
निरीक्षण के दौरान एएनएम आशा श्रीवास्तव तथा वीणा मिश्रा को प्रसव कराने के नाम पर राशि वसूलते हुए पकड़ा गया. इस दौरान क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रबंधक अनिशा, डीपीएम धीरज कुमार, अस्पताल प्रबंधक राजेश्वर प्रसाद आदि मौजूद थे. प्रशासनिक पदाधिकारी रुपये लेते हुए वीडियोग्राफी भी की है. इस मामले में दोनों से स्पष्टीकरण पूछा गया है और प्रसव कक्ष से हटा दिया गया है. स्पष्टीकरण का जवाब मिलने के बाद प्रपत्र क में दोषी कर्मियों के खिलाफ आरोप पत्र गठित किया जायेगा.
इस घटना में अस्पताल के कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है. सदर अस्पताल के प्रसव कक्ष में मरीजों के परिजनों से नाजायज वसूली करने का भी शिकायतें आम है. यह पहला मौका है, जब नाजायज राशि की वसूली करने वाले कर्मियों को रंगे हाथ पकड़ा गया है. वीडियोग्राफी भी करायी गयी है.
क्या कहते हैं उपाधीक्षक
रिश्वत लेने के आरोपित एएनएम आशा श्रीवास्तव तथा वीणा मिश्रा को प्रसव कक्ष से हटा दिया गया है. दोनों से स्पष्टीकरण पूछा गया है. संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर दोनों के खिलाफ प्रपत्र क में आरोप गठित कर विभागीय कार्रवाई की जायेगी.
डॉ शंभूनाथ सिंह ,उपाधीक्षक, सदर अस्पताल, छपरा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >