पुलिस को दागने पड़े आंसू गैस के गोले

छपरा (सदर) : भाजपा, बजरंग दल समेत अन्य संगठनों द्वारा आयोजित बंद के दौरान 10 बजे के बाद पूरी तरह स्थिति तनावपूर्ण हो गयी. इस दौरान दोनों गुटों में रोड़ेबाजी से शुरू हुई घटना आगजनी व लूटपाट तक पहुंच गयी. सुबह करीब 8 बजे छपरा के विधायक डॉ सीएन गुप्ता के साथ दो सौ से […]

छपरा (सदर) : भाजपा, बजरंग दल समेत अन्य संगठनों द्वारा आयोजित बंद के दौरान 10 बजे के बाद पूरी तरह स्थिति तनावपूर्ण हो गयी. इस दौरान दोनों गुटों में रोड़ेबाजी से शुरू हुई घटना आगजनी व लूटपाट तक पहुंच गयी. सुबह करीब 8 बजे छपरा के विधायक डॉ सीएन गुप्ता के साथ दो सौ से ढाई सौ की संख्या में बंद समर्थक नगर थाना चौक की ओर बढ़े. नगर थाना चौक से लगभग नौ बजे विधायक डॉ सीएन गुप्ता के साथ 100 से ज्यादा लोग दरोगा राय चौक की ओर बढ़ गये. वहीं शेष लोग साहेबगंज चौक होते हुए खनुआ नाला की ओर बढ़े.

इनके साथ साहेबगंज सोनारपट्टी चौक पर लगभग 100 लोग शामिल हो गये. जैसे ही बंद समर्थक जुलूस के रूप में खनुआ नाला के निकट पहुंचे वैसे ही दूसरे तरफ से पत्थरबाजी होने लगी. इसके जवाब में जुलूस में शामिल लोग भी पत्थरबाजी करने लगे. वहां तैनात पुलिस बल तथा मौके पर पहुंचे सदर सीओ विजय कुमार सिंह ने बीच बचाव का पहले तो प्रयास किया. परंतु अपने को लाचार पाकर तुरंत ही वरीय पदाधिकारियों केा सूचना दी. इस दौरान दूसरे पक्ष के लोगों के द्वारा दर्जनों बार हवाई फायरिंग एवं बमबाजी की गयी. इसकी सूचना सीओ ने डीएम दीपक आनंद तथा एसपी पंकज कुमार राज को दी. वरीय प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों के पहुंचने के बाद भी की जाती रही.

इस पर नियंत्रण करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे तथा वरीय पदाधिकारियों ने पर्याप्त पुलिस बल मंगा कर मामला शांत कराया. इस बीच असामाजिक तत्वों ने शहर में तोड़-फोड़, लूटपाट व आगजनी शुरू कर दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >