छपरा. जिले के कई प्रखंडों को अशांत करनेवाले वीडियो तथा फोटो वायरल करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. एसपी पंकज कुमार राज ने बताया कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है. जमशेदपुर से रैपिड एक्शन फोर्स तथा अर्द्धसैनिक बल को बुलाया गया है. अब तक तीन सौ बीएमपी, 150 ट्रेनिंग रिजर्व, एक कंपनी एसएसबी, एक कंपनी एक्टविटी, एक कंपनी स्टेट रैप, एक कंपनी आइजी रिजर्व, एक कंपनी सेंट्रल एक्शन फोर्स, एक कंपनी एसटीएफ पटना व गया से मंगाया जा रहा है.
वीडियो वायरल करने के मामले में दो गिरफ्तार
छपरा. जिले के कई प्रखंडों को अशांत करनेवाले वीडियो तथा फोटो वायरल करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. एसपी पंकज कुमार राज ने बताया कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है. जमशेदपुर से रैपिड एक्शन फोर्स तथा अर्द्धसैनिक बल को बुलाया गया है. अब तक तीन सौ बीएमपी, 150 […]

घरों में दुबके रहे लोग
शहर में विधि व्यवस्था की स्थिति खराब हो जाने के लोग घरों में दुबके रहे. दुकान सुबह से खुली, लेकिन उपद्रवियों द्वारा तोड़फोड़ लूटपाट किये जाने के कारण व्यवसायियों ने अपनी दुकानें बंद कर भागना शुरू कर दिया. ब्रह्मपुर पुल के पास मुर्गा लूट लिया गया. स्टेशन रोड में कई ठेला-खोमचा को लूट लिया गया और आग के हवाले कर दिया गया. शहर के साढ़ा ढाला, योगिनिया कोठी, साहेबगंज, हथुआ मार्केट में लूटपाट जैसा माहौल रहा.
फोन पर जानते रहे हाल
शहर से गांव-देहात तक के लोग एक-दूसरे की हाल चाल मोबाइल पर पूछते रहे. दूसरे राज्यों व शहरों में रहने वाले भी अपने परिजनों से कुशल क्षेम जानते रहे. व्हाट्सएप समेत अन्य सोशल मीडिया बंद रहने से शांति व्यवस्था बहाल करने में कारगर रहा, लेकिन बाहर रहने वाले लोग परेशान रहे. इस वजह से मीडियाकर्मी भी परेशान रहे. संवाद प्रेषण में काफी कठिनाई उठानी पड़ी.
हर किसी को क्षति
बंद के दौरान उपद्रव के कारण हर किसी को क्षति उठानी पड़ी. सभी तरह के कारोबार ठप रहे. वाहनों का परिचालन ठप रहा. निजी व सार्वजनिक लाखों रुपये की संपत्ति को क्षति पहुंची है, होडिंग, बैनर, पोस्टर, गुमटीनुमा दुकान, ठेला-खोमचा को तोड़-फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया और लूटपाट की गयी. बैंकों में कामकाज ठप रहे. सभी एटीएम बंद रहे. वाहनों का परिचालन ठप रहने से माल ढुलाई नहीं हो सकी. पेट्रोल पंप भी बंद रहे. आलम यह रहा कि दवा दुकानें भी बंद रहेंगी.