नक्सली हरिहर को जेल भेजा गया

कोर्ट ने 17 अगस्त तक के लिए भेजा जेल छपरा (कोर्ट) : पुलिस के समक्ष हथियार के साथ आत्मसमर्पण करने वाले कुख्यात हरिहर सहनी को बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोर्ट में प्रस्तुत किया गया. पानापुर थाना के थानाध्यक्ष मनोज कुमार साह ने नक्सली हरिहर को अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी चतुर्थ सरोज कुमारी […]

कोर्ट ने 17 अगस्त तक के लिए भेजा जेल

छपरा (कोर्ट) : पुलिस के समक्ष हथियार के साथ आत्मसमर्पण करने वाले कुख्यात हरिहर सहनी को बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोर्ट में प्रस्तुत किया गया. पानापुर थाना के थानाध्यक्ष मनोज कुमार साह ने नक्सली हरिहर को अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी चतुर्थ सरोज कुमारी के न्यायालय में रिमांड के लिए प्रस्तुत किया. न्यायिक पदाधिकारी ने पेशी के बाद नक्सली को 17 अगस्त तक के लिए न्यायिक हिरासत में मंडल कारा भेजे जाने का आदेश दिया.
ज्ञात हो कि थानाध्यक्ष साह ने पानापुर थाना क्षेत्र के मरवा बसहियां निवासी नक्सली हरिहर सहनी उर्फ सेवक जी की गिरफ्तारी दिखायी है. थानाध्यक्ष ने हरिहर के पास से बरामदगी की जब्ती सूची तथा उसके स्वीकारोक्ति बयान के साथ उपरोक्त धाराओं के तहत कोर्ट में प्रस्तुत किया, जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. ज्ञात हो कि कुख्यात नक्सली हरिहर ने मंगलवार को पानापुर एसएसबी के डीआइजी तथा सारण के पुलिस अधीक्षक के समक्ष आत्मसमर्पण किया था. पानापुर संवाददाता के अनुसार, आत्मसमर्पण के बाद नक्सली हरिहर सहनी को पानापुर थाने में रखा गया था. उसकी सुरक्षा में एसएसबी के दर्जनों जवान तैनात थे. पुलिस उसकी सुरक्षा में पुलिस कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती थी. बुधवार की दोपहर कड़ी सुरक्षा के बीच हरिहर सहनी को सीजेएम कोर्ट छपरा ले जाया गया. नक्सली से रात भर पूछताछ की गयी. एसडीपीओ मढ़ौरा अशोक कुमार सिंह के अलावे मकेर, भेल्दी,अमनौर, तरैया,पानापुर थाने की पुलिस नक्सली से पूछताछ करने के लिए पानापुर थाने में डटी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >