पंचायत सचिव की जमानत पर एडीजे पंचम करेंगे सुनवाई

छपरा (कोर्ट) : नियोजित प्राथमिक शिक्षकों के नियोजन से संबंधित अभिलेखों को निगरानी के समक्ष प्रस्तुत नहीं करने के मामले में अभियुक्त बनाये गये पंचायत सचिव की अग्रिम जमानत याचिका पर कोर्ट में सुनवाई हुई. जिला जज रमेश तिवारी ने रसूलपुर के बनपुरा पंचायत के सचिव व रसूलपुर थाना कांड संख्या 65/16 के अभियुक्त देवेंद्र […]

छपरा (कोर्ट) : नियोजित प्राथमिक शिक्षकों के नियोजन से संबंधित अभिलेखों को निगरानी के समक्ष प्रस्तुत नहीं करने के मामले में अभियुक्त बनाये गये पंचायत सचिव की अग्रिम जमानत याचिका पर कोर्ट में सुनवाई हुई. जिला जज रमेश तिवारी ने रसूलपुर के बनपुरा पंचायत के सचिव व रसूलपुर थाना कांड संख्या 65/16 के अभियुक्त देवेंद्र सिन्हा को याचिका संख्या 1975‍/16 पर सुनवाई किया तथा अगली सुनवायी हेतु एडीजे पंचम के कोर्ट में स्थानांतरित कर दिया है. ज्ञात हो कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश्वर प्रसाद ने पंचायत सचिव समेत अन्य सचिवों पर रसुलपुर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >