पानी छोड़े जाने से ध्वस्त हो गयी पक्की नहर

दाउदपुर (मांझी) : कोपा थाना क्षेत्र के बनकटा गांव के समीप नवनिर्मित ढलाइनुमा नहर धंस गयी है. उक्त नहर बसडीला पियानो व रेवाड़ी सहित आधा दर्जन गावों के पास से गुजरती है. हल्की बारिश में ही सीमेंटेड नहर धंसने लगी है. लोगों का कहना है कि नहर में यदि अभी पानी छोड़ा गया तो पानी […]

दाउदपुर (मांझी) : कोपा थाना क्षेत्र के बनकटा गांव के समीप नवनिर्मित ढलाइनुमा नहर धंस गयी है. उक्त नहर बसडीला पियानो व रेवाड़ी सहित आधा दर्जन गावों के पास से गुजरती है. हल्की बारिश में ही सीमेंटेड नहर धंसने लगी है. लोगों का कहना है कि नहर में यदि अभी पानी छोड़ा गया तो पानी से आसपास की फसले व गांव पानी के चपेट में होंगे. गंडक विभाग के देख रेख में एक माह पूर्व कमला कंस्ट्रक्शन ने पक्कीकरण किया था.

नहर में कई जगह दरारें पड़ गयी हैं तो कहीं पूरी तरह धंस गयी है. इसके कारण नहर के नजदीक के गांवों में लोगों की समस्या बढ़ सकती है. इस संबंध में प्रोजेक्ट मैनेजर बीके सिंह ने बताया कि उन्हें 30 माह का कांट्रेक्ट मिला है. गंडक विभाग ने पहले ही उप वितरणी नहर में पानी छोड़ दिया. इसके कारण नहर टूट गयी है.

नहर प्रमंडल मांझी के एसडीओ उपेन्द्र कुमार ने बताया कि कंस्ट्रक्शन का कार्य कमजोर होने से नहर के टूटने और धंसने की शिकायत मिल रही है. सारण प्रमंडल एकमा के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि कार्य तिथि से अगले पांच वर्षों तक देखभाल की जिम्मेदारी कंस्ट्रक्शन विभाग की है. इस घटना की जानकारी नहीं थी. अविलंब निरीक्षण कर इसे बनवाया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >