व्यवसायियों ने निकाला कैंडल मार्च
छपरा (सदर) : शीतलपुर के आभूषण व्यवसायी सुभाष सोनी की अपराधियों द्वारा नृशंस हत्या के विरोध में छपरा सर्राफा संघ एवं स्वर्णकार संघ के सदस्यों ने बुधवार की संध्या कैंडल मार्च निकाला. इस दैरान संघ के पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन से अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग की. कैंडल मार्च में अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता, सचिव निर्भय कुमार गुप्ता, पुष्प सोनी, ध्रूव सोनी, संजीत कुमार, सुबोध कुमार आदि उपस्थित थे.
