सदर अस्पताल में खुलेगा पारा मेडिकल कॉलेज

छपरा(सारण) : प्रमंडलीय मुख्यालय छपरा सदर अस्पताल में जल्द ही पारा मेडिकल कॉलेज खुलेगा. कॉलेज के भवन निर्माण के लिए स्थल का चयन कर लिया गया है. मढ़ौरा तथा सोनपुर अनुमंडल मुख्यालय में भी एएनएम स्कूल खोले जाने की योजना को सरकार ने मंजूरी दे दी है. इसके लिए भी अनुमंडलीय अस्पतालों में स्थल का […]

छपरा(सारण) : प्रमंडलीय मुख्यालय छपरा सदर अस्पताल में जल्द ही पारा मेडिकल कॉलेज खुलेगा. कॉलेज के भवन निर्माण के लिए स्थल का चयन कर लिया गया है. मढ़ौरा तथा सोनपुर अनुमंडल मुख्यालय में भी एएनएम स्कूल खोले जाने की योजना को सरकार ने मंजूरी दे दी है.
इसके लिए भी अनुमंडलीय अस्पतालों में स्थल का चयन किया गया है. भवन निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया जल्द शुरू होने की संभावना है. टेंडर पटना से ही किया जायेगा. पारा मेडिकल कॉलेज तथा नर्सिंग स्कूल खुल जाने से जिले में एएनएम तथा पारा मेडिकल कर्मियों की कमी दूर हो सकेगी. साथ ही पारा मेडिकल और एएनएम की पढ़ाई करने के लिए छात्र-छात्राओं को दूसरे राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा. वर्तमान समय में एएनएम की पढ़ाई के लिए एक मात्र सदर अस्पताल में नर्सिंग स्कूल है, जबकि जिले में पारा मेडिकल कॉलेज तथा जीएनएम स्कूल नहीं है. अब यहां जीएनएम स्कूल के साथ पारा मेडिकल कॉलेज भी चालू हो जायेगा. सदर अस्पताल परिसर में जीएनएम स्कूल के निर्माण का कार्य भी करीब एक वर्ष से चल रहा है और नये सत्र में पढ़ाई प्रारंभ करने का लक्ष्य रखा गया है.
अगले सत्र से होगी पढ़ाई : जिले में अगले सत्र से पारा मेडिकल कॉलेज और जीएनएम स्कूल में पढ़ाई शुरू हो जायेगी. साथ ही सोनपुर तथा मढ़ौरा में नर्सिंग की पढ़ाई होने लगेगी. इसको लेकर काफी तेजी के साथ प्रयास किया जा रहा है. पहले से यहां एक एएनएम स्कूल सदर अस्पताल में है.
मढ़ौरा तथा सोनपुर में नये एएनएम स्कूल शुरू होने से इसकी संख्या तीन हो जायेगी तथा पहले की तुलना में तीन गुणा अधिक छात्रों का नामांकन होने लगेगा. पारा मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई प्रारंभ होने से टेकनिकल मेडिकल स्टाफों की कमी समाप्त होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >