छपरा (सारण) : रेल एसपी बीएन झा ने छपरा कचहरी रेल पुलिस चौकी तथा छपरा जंकशन रेल पुलिस निरीक्षक कार्यालय का निरीक्षण शनिवार को किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिया. उन्होंने छपरा रेल पुलिस अंचल के सभी थानाध्यक्षों के साथ बैठक भी किया. रेल एसपी ने कहा कि जमानत पर जेल से छूटे अपराधियों पर कड़ी नजर रखें
और जो अपराध में सक्रिय है, उनका जमानत रद्द करने का प्रस्ताव भेंजे. उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान सब कुछ संतोषजनक पाया गया. यात्री सुरक्षा और ट्रेनों का मार्गरक्षण सख्ती के साथ करने का निर्देश दिया गया है. इस मौके पर रेल थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी, छपरा कचहरी चौकी प्रभारी अरविंद कुमार पासवान, पुअनि रामअवतार सिंह, सअनि अनिल कुमार आदि मौजूद थे.
