दारोगा हत्या मामले में साक्ष्य की तिथि बढ़ी

छपरा (कोर्ट) : इसुआपुर के दारोगा संजय तिवारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर सरकारी पिस्टल लूट लेने के मामले में अभियोजन की ओर से किसी भी साक्ष्य को कोर्ट में प्रस्तुत नहीं किया जा सका. दारोगा हत्या मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय विजय आनंद तिवारी के न्यायालय में साक्ष्य के लिए […]

छपरा (कोर्ट) : इसुआपुर के दारोगा संजय तिवारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर सरकारी पिस्टल लूट लेने के मामले में अभियोजन की ओर से किसी भी साक्ष्य को कोर्ट में प्रस्तुत नहीं किया जा सका. दारोगा हत्या मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय विजय आनंद तिवारी के न्यायालय में साक्ष्य के लिए तिथि निर्धारित की गयी थी, जो साक्ष्य के अभाव में नहीं हो सका.
वहीं मामले में आरोपित बनाये गये मुन्ना चौबे, विजय कुमार सिंह और सोनू कुमार सिंह को मंडल कारा से कोर्ट में पेश किया गया, जबकि मामले में जमानत प्राप्त आरोपित रिकेश कुमार सिंह, राजन कुमार सिंह, रविरंजन कुमार सिंह तथा गीता देवी और पंकज कुमार सिंह की ओर से हाजिरी व समयावेदन दिया गया. न्यायाधीश ने 18 अगस्त की तिथि निर्धारित की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >