छपरा (सारण) : नगर थाना क्षेत्र के मोहन नगर पंचायत भवन के पास छापेमारी कर पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक धंधेबाज को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया.
पुअनि हृदयनंद सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर पुअनि आनंद कुमार ने पुलिस बलों साथ छापेमारी की. इस दौरान खेमाजी निवासी मोटान नट के पुत्र दिलीप नट को गिरफ्तार किया गया है. उसके पास से देशी शराब के 30 पाउच बरामद किये गये हैं. धंधेबाज के खिलाफ नगर थाने में न्यू उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
गिरफ्तार अवैध शराब के धंधेबाज को जेल भेज दिया गया है.
